हत्या या दुर्घटना : संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव

0
2032

बक्सर खबरः बक्सर-कोचस मार्ग पर करैला डेरा के समीप युवक का शव मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना शुक्रवार सुबह राजपुर थाना क्षेत्र की है। पहले तो लोगों को लगा की नशे की हालत में गिरा- पड़ा है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की युवक की मौत हो चुकी है। देखते-देखते आस-पास के लोग जुटने लगे। जिसमें मृत युवक की पहचान मुखरांव गांव निवासी नौशाद अंसारी(25) के रूप में हुई।

इसकी सूचना परिजनों को दी गयी। परिजनों के अनुसार वह सुबह घर से टहलने निकला था। नौशाद मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हलांकि देखने से लगता है कि किसी वाहन की टक्कर से उसे चोट लगी है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम से यह स्पष्ट हो सकेगा। उसकी मौत का कारण दुर्घटना है या कुछ और।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here