हजूर बगेन में खूब बिक रही है दारू

0
2445

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर प्रखंड का बगेन बाजार। हमेशा से अपने किसी ने किसी कारनामे के लिए मशहूर रहा है। फिलहाल इसकी चर्चा शराब के कारोबार को लेकर हो रही है। यहां एक नहीं अनेक परिवार दारू बेचने के काम में मशगूल हैं। दो दिन पहले की बात है। यहां कुछ युवक पकड़े गए थे। फिर न जाने किस जुगाड़ से छूट गए। इसकी शिकायत करते हुए स्थानीय युवकों ने दुरभाष पर बक्सर खबर को बताया। गांव में जगह-जगह दारु बिक रही है। हमने इसकी शिकायत पुलिस से भी कर रखी है। लेकिन हालात जस के तस हैं। सभी प्रशासन ने मिले हुए हैं या पुलिस की हिम्मत नहीं इन सभी पर हाथ डाले। वजह जो भी हो।

बक्सर खबर से मदद की गुहार लगाने वाले युवक ने कहा यह बात आए एसपी साहेब तक पहुंचा दे। हमने पूछा डीएम साहब भी इस पर कार्रवाई कर सकते हैं। उनके अधीन पूरा उत्पाद विभाग है। जो इसी कार्य के लिए तैनात किया गया है। उस युवक ने कहा आपको जो अच्छा लगे करिए पर एसपी साहब से जरूर कहिए। हमने सोचा किसी से क्या कहना। दोनों सजग अधिकारी हैं। उनकी नजर जरुर ही जाएगी। देखते हैं पहले कौन एक्शन में आता है। बहरहाल लगे हाथ बक्सर खबर की तरफ से बगेन के थानाध्यक्ष से पूछा गया। आपके इलाके में दारू मजे में बिक रही है? थानाध्यक्ष ने कहा यह शिकायत में दम है। पुलिस बल की संख्या कम है। अपनी तरफ से हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लोग यह समक्ष नहीं रहे। सरकार का कदम उनके और समाज के हित में है। बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here