सड़क हादसे में पैक्स अध्यक्ष की मौत, मचा कोहराम

0
4873

बक्सर खबरः सड़क हादसे में घायल पैक्स अध्यक्ष की मौत हो गई। घटना गुरूवार दोपहर की है। जब पैक्स अध्यक्ष डुमरांव से बाइक द्वारा अपने गांव रेंका लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित आटों ने बाइक को को टक्कर मार दी। दुर्घटना की वजह से कुल सात लोग घायल हुए। पैक्स अध्यक्ष प्रभात शंकर उपाध्याय उर्फ मुन्नू उपाध्याय(60) को सर में गंभीर रूप से चोटें आई थी।

स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुये। पीएमसीएच रेफर कर दिए। पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार व गांव में कोहराम मचा हुआ है। उपाध्याय नावानगर प्रखंड के बेलहरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे। जो मूल रूप से रेंका गांव के निवासी थे। घटना के बाद से आटो चालक फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here