सड़क दुर्घटना में मौत, एक की हालत नाजुक

0
1728

बक्सर खबरः बक्सर-कोचस मार्ग पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी। वह एक बाइक पर सवार थी। जिसे युवक की चला रहा था।उसकी भी हालत नाजुक है। बेहतर उचपार के लिए जिले से बाहर रेफर कर दिया गया है। यह वाक्या शुक्रवार लगभग सुबह 7:30 बजे हुआ। दुर्घटना उस समय हुयी जब अचानक कार का टायर फटना गया। असंतुलित कार सामने से आ रही बाइक से जा टकरायी। कार वाले गाड़ी छोड़ भाग खडे हुए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को राजपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। युवक को वहां से रेफर कर दिया गया है। मृत महिला की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना अन्र्तगत मैनपुरा निवासी बारमती देवी(60)के रूप में हुयी है। घायल दीपु पासवान है। कार यूपी की बलियां की है। दोनों वाहन पुलिस ने जप्त कर ली है। महिला की लाश अभी राजपुर अस्पताल में पड़ी है।

राजपुर अस्पताल में पड़ी महिला की लाश
राजपुर अस्पताल में पड़ी महिला की लाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here