स्वामी जी के दर्शन को आरा पहुंचे लोग

0
1209

बक्सर खबर : वर्ष 2016 का पहला दिन। वैसे तो यह हिन्दू धर्म के अनुसार नव वर्ष नहीं है। बावजूद इसके व्यवहारिक और इस नेट की दुनिया में यही वर्ष काम करने के लिए मान्य है। हमने सोचा वर्ष के पहले दिन वैसा काम पहले करना चाहिए। जिससे अपने मन को संतुष्टि मिले। हम सभी पूज्य लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी के दर्शन के लिए आरा जिले के सलेमपुर चले गए। जहां स्वामी जी आज कथा कह रहे थे। वहां पहुंच हम लोगों ने पहले कथा सुनी। स्वामी जी ने कहा बुरी आदत सुधार लो बस हो गया भजन। उनके दर्शन हुए। आर्शीवाद मिला। यह भी ज्ञात हुआ कि आज की वे गया के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। वहां तीन तारीख तक स्वामी जी का प्रवास होगा। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत चहनीया में चले जाएंगे। फिलहाल इतना ही ज्ञात हो सका। सलेमपुर में स्वामी जी की हमने एक तस्वीर ली। सादगी से भरा वही हंसता चेहरा। जिसे देख मन की पीड़ा स्वत: समाप्त हो जाती है। वहां पहुंचने पर हमने देखा कि बक्सर, आरा, सासाराम, गाजीपुर, बलियां के सैकड़ो शिष्य पहुंचे हुए थे।

जनहीत में जारी अपील
जनहीत में जारी अपीले 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here