स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

0
5547

बक्सर खबर : दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी चितरंजन वर्मा को अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे के लगभग निमेज चप्पल फैक्ट्री के पास हुई। व्यवसायी बड़का गायघाट में स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाता है। वहीं से दुकान बंद कर अपने गांव देवकुली (दुबौली) जा रहा था। तभी उसके सामने से आरे तीन बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मारी। संयोग रहा कि गोली हाथ में लगी। उसकी बाइक कुछ दूर आगे निकल गई। अपराधी पुन: लौटकर उसके पास आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

क्योंकि आस-पास के लोग गोली की आवाज सुन सड़क पर आ गए थे। घायल व्यवसायी बाइक समेत गिर पड़ा। उसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से डाक्टर के परामर्श पर आरा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। घायल व्यवसायी अभी युवा है। उसके साथ अपराधियों ने लूट-पाट नहीं की। ऐसे में शक की सुई कहीं और भी घूम रही है। लेकिन, यह तय था निशाना अगर सही लगा होता तो चिरंजन वर्मा का बचना मुश्किल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here