स्वतंत्रता सेनानी की लगेगी आदम प्रतिमा: अवधेश नारायण

0
436
बक्सर खबर : केसठ गांव में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व शिवबिलास मिश्र की 70वी पुण्य तिथि मनाई गयी। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथी बिहार विधान परिसद सभापती अवधेष नरायण सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक संजय कुमार उर्फ मुन्ना तिवारी, जिला पार्षद बंटी शाही, केसठ पंयायत मुखिया धनंजय यादव उर्फ विधायक ने संयुक्त रूप से स्व मिश्र के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पीत कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पार्षद धनंजय कुमार आर्य व संचालन आरव डी0 पी0 पब्ल्कि स्कुल के निदेश्‍क सौरभ राज ने किया। कार्यक्रम को संबोधन में सभापती श्री सिंह ने कंहा की स्वतंत्रता सेनानियो के बगावत -बिद्रोह व कुर्बानी के कारण देश आजाद हुआ। जिससे हम आज अजादी का 70वाॅ साल मना रहे है। उन्होने कंहा की उम्मिदवार पार्टी का होता है जबकी जन प्रतिनिधी किसी दल व पार्टी का नही बल्कि माटी का होता है। इन्होने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियो की आदम कद प्रतिमा प्रखंड कर्यालय पर बनवाने में सहयोग करने का अाश्वासन दिया। वही सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने कंहा की देश के लिए श्‍हीद होने वालो का ही नाम ईतिहास के पन्नो में लिखा जाता है। इसके पुर्व कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओ के स्वागत गीत से हुआ। वही अगंतुक लोगों का स्वागत आरडीपी पब्लिक स्कुल के निदेश्‍क सौरभ राज ने अंग वस्त्र देकर किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी के परीजन बिजय शंकर  मिश्र व नरेन्द्र प्रताप पांडेय ने सभापति को पांच सुत्री मांग पत्र सौपा जिसमें सरकारी नौकरियो में परीजनो को आरक्षण देने, परीचय पत्र जारी करने , सरकारी भवनो व स्थानिय सड़को का नाम  नामकरण करने की बात कही गयी। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, अनुराग श्रीवास्तव  आदि ने सबांधित किया। मौके पर अजित मिश्रा, बिनित मिश्रा, समाज सेवी बसंत पाण्डेय, सरपंच कमला देवी, रिंकु सिंह, बलराम पाएडेय, राजु दुबे, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here