स्वच्छता अभियान में जिला पेश करे मिसाल -डीएम

0
290

बक्सर खबर : बिहार नशा उन्मूलन के लिए मिसाल पेश करने जा रहा है। आप भी इसमें शामिल हों। साथ ही अपना जिला स्वच्छता में मिसाल कायम करे। इसका भरपुर प्रयास करें। उसका उत्साह अधिकारियों और कर्मचारियों में जगाने के लिए डीएम ने बुधवार को ताबड़तोड़ कई बैठके की। राज्य स्तरीय अवकाश घोषित होने के बाद भी डीएम रमण कुमार पूरे दिन प्रखंड-प्रखंड दौड़ते रहे। सुबह सदर प्रखंड के ई भवन में उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ लंबी मंत्रणा की। उनका यह सिलसिला पूरे दिन चला। शाम में वे राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर भी पहुंचे। इन बैठकों के पूर्व बुधवार को ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार ने अपने सभी बीडीओ के साथ बैठक कर तैयारी का खाका बना लिया था। उन्होंने बक्सर खबर को बताया कि स्वच्छता अभियान के साथ ही इक्कीस जनवरी को पूरे बिहार में मानव श्रृखला बनायी जानी है। जिसके लिए शुक्रवार गुरुवार को नगर भवन में अपराह्न ग्यारह बजे से बैठक आयोजित की गयी है। जिसमें सभी आम व खास को आमंत्रित किया गया है।

बैठक करते सदर एसडीओ गौतम कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here