स्टोव की चिंगारी से महिला जली, मौत

0
1577

बक्सर खबरः स्टोव पर खाना बना रही महिला जली जिससे मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 8ः30 बजे सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बब्ली देवी(27) पति सोनू गोड़ सुबह खाना बना रही थी। उसी दौरान आग ने साड़ी में आग पकड़ लिया। उस दौरान घर पर मात्र आठ माह का बच्चा था।

इसके अलावे कोई पुरूष व महिला सदस्य मौजूद नही था। जब तक पड़ोसी कुछ समझ कर घर में घुस आग पर काबू पाते तब-तक बब्ली काफी जल चुकी थी। लोगों ने सोनू को सूचना दी उसके बाद अस्पताल ले जाया गया। सोनू की शादी साल 2012 में दिनारा थाना क्षेत्र के कोचस में हुई थी। घटना के बाद से सोनू व ससुर रामेन्द्र गोंड अचेत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here