स्टेशन पर लगे पूर्व सांसद की प्रतिमा

0
953

बक्सर खबर : पूर्व सांसद लालमुनी चौबे की प्रतिमा बक्सर स्टेशन के पास लगायी जाए। यह प्रस्ताव गुरुवार को हुयी तैयारी समिति की बैठक में लिया गया। इस राजनीतिक अभियान के पीछे भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे अजय चौबे की योजना है। इसको अमली जामा पहनाने के लिए कवलदह आश्रम पर बैठक हुयी। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता शेषनाथ पाठक आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी तरफ लालमुनी चौबे के द्वितीय पुत्र पिंटू चौबे व भभुआ से यहां आए एक दर्जन लोगों ने हिस्सा लिया। इस विषय को जिला भाजपा की बैठक में रखने पर भी चर्चा हुयी। यह तय हुआ कि अगली बैठक 14 दिसम्बर को होगी। मूर्ति लगाने से पहले पूर्व सांसद की जयंती जनवरी माह में मनायी जाएगी। राजनीति में अपनी बेदाग छवि रखने वाले पूर्व सांसद चौबे का जन्म 15 जनवरी 1937 को हुआ था। इसी वर्ष उनका स्वर्गवास हो गया था। इसके बाद से ही यह विषय उठने लगा है।

add
add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here