स्कूल से लौट रहा छात्र  नदी में डूबा, शव का पता नहीं 

0
104

बक्सर खबर : सिमरी थाना के रामपुर मठिया गांव के पास भोजपुर नदी में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। सूत्रों ने बताया स्कूल से लौटने के दौरान अपने साथियों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ नहा रहे साथियों की सूचना पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। तत्काल ग्रामीण गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरु हुई।

नदी में डूबे छात्र की पहचान गांव दुर्गेश कुमार यादव(12)  पिता मुरली यादव के बारह वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार यादव के रूप में की गयी। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी सीओ दीलीप कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच डूबे छात्र की तलाश शुरू कर दी। पशासन के गोताखोरों द्वारा महाजाल लगा घंटो शव की खोजबीन की गयी। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। इधर छात्र के नदी में डूबने की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पलक झपकते ही सारा गांव नदी के किनारे पहुंच गया।

विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here