स्कार्पियो की टक्कर से तीन घायल, चौसा मार्ग जाम

0
4360

बक्सर खबर : बक्सर-चौसा मार्ग पर डोमडेरा के पास तेज गति से जा रही स्कार्पियो ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। चालक ने गाड़ी को संभालने का प्रयास किया तो वह कठघरवा रोड में जा घूमी। असंतुलित गाड़ी किसी घर से टकराकर खड़ी हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। मुख्य सड़क पर जाम लगा हुआ है। मुफस्सिल पुलिस भी वहां पहुंच चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि डोमडेरा के रहने वाले पेशकार डोम (35), व उसका पुत्र डब्लू डोम (13), सुनील पासी  का पुत्र दीपू पासी (9) को गंभीर चोटें आई हैं। घटना रविवार को अपराह्न पौने तीन बजे के लगभग हुई। ग्रामीणो ने बताया कि यह स्कार्पियो बक्सर से चौसा की तरफ जा रही थी। संभवत: चालक नशे में था, जिसके कारण यह घटना हुई। वहीं कुछ वाहन चालकों ने बताया यहां कुछ लोगों ने मुख्य सड़क से सटा कर झोपडियां लगा ली है। जिसके कारण अक्सर ऐसा होता है। घटना के बाबत पूछने पर सदर डीएसपी शैशव यादव ने कहा मुफस्सिल पुलिस वहां तत्पर है। बीडीओ व सीओ ने सडक जाम कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत करा लिया है। वाहनों का परिचालन भी शुरु हो गया है। स्कार्पियो जिसका नंबर बीआर 3 पी 1699 है व घटना स्थल पर है। उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।

बक्सर-कोचस मार्ग पर लगा जाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here