सोहनी पट्टी विवाद चक्रवर्ती गिरफ्तार, पूर्व पार्षद फरार

0
317

बक्सर खबर : शहर के सोहनी पट्टी मुहल्ले में सोमवार को चली गोली के बाद पुलिस ने दो प्राथमिकियां दर्ज कर ली है। पहले शिकायत कर्ता चक्रवर्ती चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि फिलहाल वहीं पुलिस को उपलब्ध मिले। पुलिस का कहना है दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें अभियुक्त बनाया है। पुलिस की इस तत्परता की चर्चा शहर में जोरो पर है। मीडिया ने जब यह जानना चाहा। क्या कल चली गोली में चक्रवर्ती चौधरी का हाथ है।

पलिस ने कहा इनके खिलाफ भी शिकायत हुई है। दूसरे पक्ष के लोग ने उनको नामजद किया हैं। डीएसपी शैशव यादव ने कहा दूसरे पक्ष से पप्पू चौधरी ने एफआई दर्ज कराई है। एक पक्ष से चक्रवर्ती और दूसरे पक्ष के पप्पू चौधरी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त राजेश यादव की तलाश जारी है। हालाकि कल तक पुलिस यह बात स्पष्ट नहीं कर पा रही थी। किसने किसको अभियुक्त बनाया है। मंगलवार को सीधे कार्रवाई के नाम पर एक को उठा लिया गया। अब दूसरे की तलाश कब पूरी होती है। यह तो नगर की पुलिस जाने। प्रशासन की कार्रवाई को चक्रवर्ती के पुत्र ने पक्षपात पूर्ण बताया है। वहीं राजेश यादव ने बक्सर खबर से फोन कर कहा। उन्हें नाजायज रुप से फंसाया जा रहा हे। मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here