सैप जवान शहीद, पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

0
3592

बक्सर खबरः अलग-अगल सड़क हादसों में जिले के दो युवकों कि मौत हो गई। पहली घटना बिहार के सितामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एनएच 77 पर घटी। जब कैदी को कोर्ट लेकर जा रही वैन दुर्घ्‍टना का शिकार हो गई। बंदी समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई । इनमें आन ड़़यूटी सैप जवान भी शामिल हैं। घटना में बक्सर के कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के छतनवार गांव निवासी सैप जवान चुम्मन सिंह पिता स्व: रामजी सिंह की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुरा गांव गमगीन हो गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि 11: 35 में सैप जवान का पार्थिव शव उसके गांव पहुंचा है।

दुसरी घटना झारखंड के रामगढ़ इलाके के मांडू थाना क्षेत्र में हुई। जहां फोरलेन पर खड़े ट्रक में कार ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। उसमें एक युवक संतोष कुमार सिंह, पिता स्व: प्रेम शंकर सिंह ग्राम दुल्हपुर थाना सिमरी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार संतोष झारखंड के एक नमकीन कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को बकाया वसूली के लिए अपनी कंपनी के लोगों के साथ निकला था। लौटे वक्त यह दुर्घटना हुआ हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रामगढ़ के लिए रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here