सुमेश्वर स्थान गोली कांड में आया नया मोड

0
6094

बक्सर खबर : सुमेश्वर स्थान रोड में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने कमलाकांत तिवारी को गोली मार दी थी। फिलहाल उनका उपचार वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि उनके बयान पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी हुई है। वहीं दूसरी तरफ उनके पुत्र चन्द्रकांत निराला का आवेदन सामने आया है। एसपी को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि मेरे पिता ने किसी को नामजद नहीं किया है। उन्हें अज्ञात लोगों ने गोली मारी थी।

घटना के वक्त अपाची बाइक पर तीन सवार लोगों ने पीछा किया। गोली मारी और भाग निकले। वे किसी को पहचानते नहीं हैं। चन्द्रकांत ने अपने आवेदन के साथ पिता के बयान का वीडियो भी जारी किया है। जिससे उन्होंने पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा को भेज दिया है। बक्सर खबर से हुई बातचीत में चन्द्रकांत ने कहा हमारा उदेश्य किसी निर्दोश को फंसाना नहीं है। जिन हमलावरों ने गोली मारी है। उन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो। जो दोषी हो उसका नाम इसमें शामिल किया जाए।
प्रदीप राय समेत आठ का नाम आया था सामने
बक्सर : घायल कमला कांत तिवारी के बयान को आधार बना जो प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसमें मनोज यादव पिता दयाशंकर यादव पांडेयपट्टी, मनीष द्विवेदी, पिता प्रियव्रत दुबे शिवपुरी, लक्की यादव, गौतम राय, अखिलेश उर्फ छोटू पांडेय पिता विनोद पांडेय, ओमशंकर मिश्रा पिता माझिल मिश्रा शिवपुरी को नामजद किया गया था। इन सभी को संरक्षण देने वाले में बबली दुबे शिवपुरी व शहर के प्रमुख व्यवसायी प्रदीप राय का नाम दिया गया था। लेकिन, इस बीच इस ताजा घटना क्रम ने पूरे मामले को पलट दिया है।
स्थिर बनी हुई है घायल की स्थिति
बक्सर : वाराणसी में घायल कमलाकांत तिवारी का उपचार चल रहा है। मैक्सवेल अस्पताल के डाक्टरों ने उनका सफल आपरेशन कर दिया है। छाती में फंसी गोली निकाल ली गई है। सुगर लेवल बढ़ा होने के कारण उपचार में बाधा उत्पन्न हो रही है। लेकिन स्थिति में सुधार है। ऐसा उनके पुत्र चन्द्रकांत ने बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here