सीमेंट व्यवसायी को मिली जान मारने की धमकी

0
2125

बक्सर खबर: सीमेंट व्यवसायी को जान से मारने की धमकी मिली है। मामला सोमवार सुबह 8: 30 बजे का है। राज हाई स्कूल से सटे अपनी दुकान पर श्रीराम साव बैठे थे। उसी दौरान एक अज्ञात नम्बर से फोन आया। सीधे गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद व्यवसायी द्वारा लिखित शिकायत डुमरांव थाना में दी गयी। घटना की पुष्टि करते हुये। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी हुयी है। उनकी तलाश में पुलिस तो वे फरार मिले। अाराेपी डुमरांव के ही रहने वाले हैं।  इधर धमकी के व्यवसायी दहशत में है। क्योंकि इसके दुकान से कुछ ही मीटर दूर  छः माह पहले मुर्गा व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें पुलिस आज भी बेनतिजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here