सीताराम विवाह शनिवार से प्रारंभ

0
926

बक्सर खबर : सीता राम विवाह महोत्सव शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। 26 से प्रारंभ हो रहे दस दिवसीय उत्सव में इस बार भागवत की कथा कहने के लिए श्रीकृष्ण चन्द्र ठाकुर जी का आगमन हो रहा है। उनके मुख से भागवत सुनने का सौभाग्य लगभग दस वर्ष बाद जिले के लोगों को प्राप्त हो रहा है। सूचना के अनुसार ठाकुर जी शनिवार को मगध एक्सप्रेस ये यहां पधार रहे हैं। अपराह्न तीन बजे से संध्या सात बजे के बीच उनकी कथा होगी। पहले दिन से ही कथा का आनंद लिया जा सकता है। इस बीच सदर एसडीओ गौतम कुमार ने प्रवचन स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मंच का अवलोकन किया। कहां पर कौन सी व्यवस्था रखी गयी है। इसकी पूरी तैयारी पर उन्होंने आयोजन समिति से चर्चा की। वहीं शाम में सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेने के लिए नगर कोतवाल राघव दयाल भी अपनी टीम के साथ वहां गए।

कथा वाचक श्रीकृष्ण चन्द्र शास्त्री उपाख्य ठाकुर जी ( फाइल फोटो )
कथा वाचक श्रीकृष्ण चन्द्र शास्त्री उपाख्य ठाकुर जी ( फाइल फोटो )

चार को होगा राम विवाह
बक्सर : सीता-राम विवाह आश्रम के महंत श्री राजाराम जी ने बताया कि खाकी बाबा सरकार का 47 वां महोत्सव इस बार यहां संपन्न होगा। इसके लिए श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 दिसम्बर को दिन में फुलवारी और रात में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन होगा। 3 को नगर में दोपहर एक बजे राम बारात निकलेगी। 4 की रात्रि में राम विवाह उत्सव संपन्न होगा। पांच को श्रीराम कलेवा के साथ विवाह उत्सव संपन्न हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here