सिविल लाइन में चली गोली, पुलिस ने तीन को उठाया

0
5202

बक्सर खबर : शहर के सिविल लाइन में मुहल्ले में रात आठ बजे के लगभग दो पक्ष के बीच विवाद में कई चक्र गोलियां चली। शक्ति सिंह का एक अन्य युवक सुरेन्द्र सिंह के साथ विवाद हो गया। आस-पास के लोगों ने दोनों को सलटा कर चलता किया। घायल शक्ति को देख उसके पिता जीतू सिंह गुस्से पर काबू नहीं रख पाए।

लाइसेंसी गन उठाई और मैदान में आ गए। लगे गोली चलाने। एक बाद दो, दो के बाद तीन, इसकी सूचना नगर थाने पहुंच गई। पुलिस टीम ने धावा बोला। सिवेन्द्र सिंह को पकड़ कर अंदर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के शक्ति सिंह व उसके पिता जीतू सिंह को भी गिरफ्तार कर लाई। इन तीनों को हवालात पहुंचा दिया गया है। नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि विवाद भूमिहारी विद्यालय के खेल मैदान के पास हुआ। फिलहाल पूरी तरह शांति बरकरार है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here