सिविल लाइन में चली गोली, चार हुए नामजद

0
4401

बक्सर खबर : शहर के सिविल लाइन मुहल्ले में बुधवार की शाम ताबड़-तोड़ गोलियां चलने लगी। घटना रात साढ़े आठ बजे के लगभग की है। सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही गोली चलाने वाले भाग चुके थे। मुहल्ले के लोग अपने घरों में दुबके थे। पुलिस को देख कुछ लोग घरों से बाहर आए। यह बताया कि दुर्गा सिनेमा के पीछे वाले गली में खड़े होकर कुछ युवक आपस में बात कर रहे थे।

चुनावी चर्चा चल रही थी। इतने में कुछ अज्ञात युवक आए। उन लोगों ने गोली चला दी। हालाकि गोली चलाने वालों ने ऐसा सिर्फ दहशत फैलाने की नियत से किया। क्योंकि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। इस घटना में वार्ड नंबर 17 की हार जीत से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस घटना में आशुतोष उर्फ गोलू ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की है। जिसमें नमोनरायण, बिटू, अंकित, कुंदन को नामजद किया गया है। नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल सिंह ने बताया गोली चलाने वालों ने अपनी बाइक उसी गली में छोड दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here