सिलेंडर में लगी आग, लाखों का नुकसान

0
1444

बक्सर खबर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में गुरुवार की सुबह सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गयी। घटना सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग हुयी। गृह स्वामी संतोष साह ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया। आस-पास के लोगों ने भी मदद की। इस क्रम में संतोष साह के चेहरे पर आग ने अपना प्रभाव छोड़ा। अन्य घर वाले सही सलामत बाहर निकल गए। लेकिन फैली आग ने रसोई घर और उसके आस-पास रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जल गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here