सिलेंडर फटा, छत ध्वस्त झुलसे पांच

0
1771

बक्सर खबरः खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल हो गये। दुर्घटना मुफस्सिल थाना नरबतपुर इलाके में शाम 5:00 बजे घटी। जब सुरेश चैधरी की पुत्री पुजा कुमारी(17) खाना बना रही थी। उसी दौरान गैस लिक होने के कारण आग पकड़ा कुछ समझ पाते तब तक सिलेंडर ब्लास्ट कर छत तोड़े हुये निकल गया। जिसमें अमृता कुमारी, धर्मेन्द्र चैधरी,ऋतिक कुमार, मुकेश कुमार झुलस गये। जिन्हें परिजन द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया। ब्लास्ट के बाद पुरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का महौल हो गया। इसकी पुष्टि प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here