सिमरी में व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर

0
2843

बक्सर खबर: अज्ञात अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोली मारी है। घटना सिमरी बजार में शुक्रवार रात 9:00 बजे की है। व्यवसायी मनोज तेली(35) पिता स्वर्गीय शिव कुमार तेली घर वापस जा रहे थे। वे इंण्डेन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी वहां घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया।  प्राथमिक इलाज के बाद वराणसी रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार गोली मनोज के गाल में लगी है। वे होश में हैं और अपने लोगों काे पहचान रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गोली मारने वाले दो आदमी सफेद अपाची बाइक पर सवार थे, जो बक्सर की तरफ भागे। घटना के कारणों के का पता नही चल पा रहा है। कुछ लोगों ने कहा हमलावर शिवजी गुप्ता को मारने आये थे। परन्तु वह पहचान में असफल रहे। गोली मनोज पर चला बैठे। पलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बक्सर खबर को बताया कि पीड़ित खतरे से बाहर है। कुछ अंदरूनी मामला है। बयान के बाद खुलासा होगा। अभी पुलिस ने सभी मुख्य मार्गों पर चैकसी बढ़ा दी है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here