सिमरी में लक्ष्मी-नारायण यज्ञ की जलयात्रा आज

0
1776

बक्सर खबर : सिमरी प्रखंड के नगपुरा गांव में लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है। त्रिदंण्डी स्वामी जी के शिष्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी की पावन उपस्थिति में यह यज्ञ संपन्न होगा। यज्ञ स्थल पर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। सभी भक्त व यज्ञ के यजमान जलयात्रा की तैयारी में लगे हैं। दोपहर में कलश यात्रा प्रारंभ होगी।

यज्ञ के लिए बना मंच

दिन भर चलेगा कथा का दौर
बक्सर : 12 मार्च से यज्ञ में बाहर से पधारे जगत गुरुओं का प्रवचन प्रारंभ होगा। सूचना के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10 से 11 के मध्यम योग शिविर चलेगा। 11 से दोपहर 1 बजे तक भगवत गीता का पाठ आचार्य गिरधर शास्त्री जी करेंगे। 1 से 3 बजे तक मारुति किंकर जी रामकथा कहेंगे। 3 से 5 बजे तक पुण्डरीक शास्त्री जी भागवत का पाठ करेंगे। 5 से संध्या 7 बजे तक जगत गुरु रामानुजाचार्य रत्नेश जी महाराज रामकथा कहेंगे।

तैयार कथा पंडाल

सात बजे से होगा जीयर स्वामी जी का उपदेश
बक्सर : पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज का कथा उपदेश प्रतिदिन संध्या सात बजे से होगा। जिसमें भारतीय अध्यात्म, आदर्श जीवन पद्धति, सांसारिक व्यसनों से बचने के तरीके व भटके जीवन को सही मार्ग पर लाने का उपदेश सुनने व जानने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here