सिमरी में गिरफ्तारी, बक्सर थाने कैसे पहुंची बाइक हमारी

0
4101

बक्सर खबर : हमारा भाई निर्दोष है। इसकी फरियाद लेकर सिरताज अली पिछले कई दिनों से पुलिस और मीडिया के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। उसने बक्सर खबर के कार्यालय में भी अपनी शिकायत पहुंचाई। उसके बड़े भाई जैनुदिन पिता अब्दुल जब्बार न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार उसकी संलिप्तता बोलेरो चोरी की घटना में है। इस सिलसिले में उसे सिमरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं सिरताज का कहना है। नगर थाने की टीम ने उसे 29 अप्रैल को पकड़ा था। बाद में कहा गया। उसे सिमरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हमारा भाई उस समय बाइक चला रहा था। वह बाइक भी पुलिस के पास है। जिसे नगर थाना में रखा गया है। नगर थाने की पुलिस जवाब नहीं दे रही। सिमरी थाने की पुलिस कहती है।

हमने कोई बाइक जब्त नहीं की। जबकि आज भी हमारी बाइक जिसका नंबर बीआर 44 एच 0136 है। नगर थाने में पड़ी है। उसे हमें वापस नहीं किया जा रहा है। जब जब्ती सूची में बाइक का जिक्र नहीं। तो हमें हमारी गाड़ी वापस क्यों नहीं की जा रही। बाइक का सत्यापन भी जिला परिवहन कार्यालय ने कर दिया है। बाइक की घटना को आधार बना सिरताज का कहना है। जिस तरह बाइक को गलत तरीके से जब्त किया गया है। उसी तरह हमारा भाई भी बेकसूर है। हालाकि इस सिलसिले में नगर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। उसके भाई ने जब्त बाइक की तस्वीर भी मीडिया को उपलब्ध कराई है। जो खबर के साथ प्रकाशित है।

1 COMMENT

  1. Bharat pakistan se match ki jeet par patakhe chhodne ke silsile me Simri bajar me hindu muslim me rat 12 Baje jhadap….. Avi rat me mamla shant kraya gya h

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here