सिमरी,बगेन, ब्रम्हपुर के थानेदार बदले

0
1432

बक्सर खबरः पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा ने पंचायत चुनाव के मद्ये नजर जिले के कई थानाध्यक्षकों का तबादला किया है। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार  ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष एमपी सिंह को पुलिस कार्यालय बक्सर में ओएसडी बनाया गया, सिमरी थानाध्यक्ष दयानंद सिंह को ब्रह्मपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया, रामाषीष सिंह को पुलिस केन्द्र से उठाकर सदर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया, डुमरांव के पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र बक्सर में प्रशिक्षण हेतु भेजा गया, विन्ध्याचल प्रसाद को पुलिस केन्द्र बक्सर से सिमरी का थानाध्यक्ष बनाया गया, बगेन थानाध्यक्ष दिनेश्वर राम को अनु. जाति/जनजाति थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया, वहीं डुमरांव के एसआई दीपक कुमार राव को बगेन गोला का थानाध्यक्ष बनाया गया।  अनु. जाति/जनजाति के थानाध्यक्ष दिलेश्वर प्रसाद राम को अनुमण्डल मुख्यालय में भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here