सिनेमा देखने को लेकर मारपीट, बृद्ध की मौत

0
5297

बक्सर खबर: सिनेमा देखने को लेकर मारपीट में एक बृद्ध की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की शाम ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित मुसहर टोली की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जन सम्पर्क विभाग द्वारा पर्दा वाले सिनेमा पर जगारूकता अभियान चल रहा था। उसी दौरान आगे-पीछे बैठने को लेकर रामश्रय मुसहर और सेठी मुसहर के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। देखते-देखते दोनों पक्षों मारपीट होने लगा।

तभी किसी ने लोहे की रांड से रामश्रय मुसहर(68) के सिर पर प्रहार कर दिया। चोट गंभीर लगी और मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने दयानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कल सुबह हुआ है। मृतक के पुत्र बलि मुसहर के लिखित शिकायत पर सेठी मुसहर, संतोष मुसहर, मनोज मुसहर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here