सिकरौल में गोली-बारी, दो पक्षों में तनाव

0
2648

बक्सर खबर: भूमी विवाद में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना सिकरौल थाना के बेलांव गांव की है। जहां दो पक्षों के लोग खेत में मेड देने को लेकर आमने-सामने आ गये। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सर्वा नंद मिश्रा एवं राम प्यार राम के बीच लम्बे समय से विवाद चलता आ रहा है। विवादित भूमी पर धारा 144 लागु है। जिसे सर्वा नंद मिश्र के परिवार वालों ने जीत लिया। परन्तु राम प्यार राम के घरवाले उसी भू-खंड पर जाकर मेड बाधने लगे। जिसको ले विवाद उत्पन हुआ। सर्वा नंद मिश्र के लिखित शिकायत पर छः लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हलांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हुयी है। कुछ लोगों का कहना है दोनों पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने की नियत से गोली चलायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here