सिकरौल नहर मार्ग पर युवक की हत्या, बाइक बरामद

0
3244

बक्सर खबर : इटाढ़ी रेलवे गुमटी से सिकरौल की तरफ जाने वाली बडी नहर पर हत्या कर फेंका गया शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। मौके पर पैतीस वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ था। तफतीश शुरु हुई। शरीर पर दो जगह गहरे जख्म, दाढ़ी के पास कटे का निशान। शव के पास ही जमीन पर खून, रगड़, बदन पर लगी मिट्टी आदि देख पुलिस ने यह माना की युवक की हत्या यहीं हुयी है। मारने वालों के साथ उसने संघर्ष भी किया है। पास में ही उसकी बाइक बरामद हुयी। हरियाणा नंबर की बाइक पर आर्मी लिखा हुआ है। तलाशी के दौरान ऐसे कागजात नहीं मिले। जिसके आधार पर मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने कहा ऐसा प्रतीत हो रहा है। युवक बाइक से बक्सर की तरफ आ रहा था। भभुअर पुल से लगभग एक किलोमीटर उत्तर उसे कुछ लोगों ने सुनसान जगह देखकर रोका होगा। वहीं उसकी हत्या की गयी है। शव चाट में पड़ा मिला है। पुलिस ने लूट की संभावना से इनकार किया। क्योंकि मौके से उसकी बाइक बरामद हुयी है। हत्या कैसे हुई, इसके जवाब में पुलिस ने कहा कि देखकर ऐसा लगता है, गोली मारी गयी है, अथवा तेज हथियार का प्रयाेग हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही तथ्य सामने आएगा। घटना के पीछे क्या वजह है, मृतक कौन है और कहां का है? इसका जवाब ढूंढने में मुफस्सिल पुलिस जुटी है। क्योंकि यह इलाका उसकी का है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here