सिंडिकेट के पास हुई हत्या

0
2455

बक्सर खबर : शहर के बुधनपुरवा मुहल्ले में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मार-पीट हुई। मामला इतना बढ़ा की परिवार के सदस्यों ने गोपाल यादव (55) की गोली मार हत्या कर दी। हत्या रात सवा नौ बजे के लगभग सिंडिकेट नहर मोड के पास हुई। मृतक पूर्व वार्ड पार्षद विनोद यादव के भाई थे। इन दोनों परिवार के बीच आपसी विवाद था। जिसमें एक कारण भूमि भी है। ऐसा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी पुरी तस्वीर साफ नहीं है। क्योंकि शव को घटना स्थल उठने नहीं दिया जा रहा है। वैसे सूत्रों की माने तो हत्या किसी राहुल यादव नाम के युवक ने की है। जो एक आपराधिक चरित्र का युवक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here