साहसी कोमल का पार्थिव शरीर पहुंचा, पंचतत्व में विलीन

0
2828

बक्सर खबर : रेल दुर्घटना की शिकार हुयी डुमरांव की मेडीकल छात्रा कोमल सिंह का पार्थिव शरीर तीन बजे के बाद यहां पहुंच गया। दुखी परिजनों ने देर शाम चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पिता पुष्पजीत सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजन आपस में बात कर रहे थे। लड़की बहुत साहसी थी। उसने ही दुर्घटना की सूचना सबसे पहले अपनी मां धर्मशीला देवी को ह्वाट्सएप के द्वारा दी। उसने मां को ढाढस बंधाया। परेशान न हो मैं ठिक हूं। कमर से नीचे का हिस्सा सीट में फंस गया है। बहुत पीड़ा हो रही है। परिजनों के अनुसार वह दस घंटे तक मौत से लड़ती रही। अंतत: जीवन की जंग हार गयी। क्या जिले से किसी तरह का अनुदान उसके परिजनों को दिया जा रहा है। यह पूछने पर जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा सरकार के स्तर से इस तरह का कोई आदेश हमें प्राप्त नहीं हुआ है। अगर वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश प्राप्त हुआ तो आदेश का अनुपाल किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने सजगता का परिचय दिया। उन्होंने स्थानीय थाने को एलर्ट कर दिया था। जिसकी वजह से पुलिस टीम वहां तैनात थी। जिससे दुखी परिवार को सहायता मिल सके।

कोमल के घर के बाहर भीड
कोमल के घर के बाहर भीड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here