सावधान : मंदिरों में पहुंचा चैन चोर गिरोह, एक गिरफ्तार

0
1557

बक्सर खबर : सावन का महीना प्रारंभ होते ही मंदिरों में भीड़ बढ़ गई है। खासकर सोमवार के दिन भगवान को जल चढ़ाने वालों का मंदिरों में तांता लगा रहता है। इस मौके का लाभ चोर भी उठा रहे हैं। सोमवार को ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर में ऐसी घटना सामने आई। सीता देवी पति रवि पांडेय मंदिर से दर्शन कर लौट रहीं थी। इसी बीच गले से चैन चोरी हो गई। उन्होंने महिला पर शक जताया। पुलिस को बुलाया गया।

तलाशी शुरु हुई तो उसके पास से चैन बरामद हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया पकड़ी गई महिला सीला देवी ग्राम नारायणपुर, थाना उमरपुर, जिला गाजीपुर की निवासी है। उसने अपना पता यही बताया है। उसके साथ और भी महिलाएं थी। जो मौका देख फरार हो गई। जिला पुलिस ने इस तरह के मौके पर महिलाओं को आभूषण न प्रयोग करने की सलाह दी है। इससे बचने का यही सबसे बेहतर तरीका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here