सालों ने मिलकर जीजा को मारा चाकू, हालत गंभीर

0
2597

बक्सर खबर : शहर के मछरहटा गली निवासी राजाबारी को उसके ही तीन सालों ने चाकू मार दिया है। यह घटना गुरुवार की शाम यमुना चौक के आस-पास हुयी। घायल राजा को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार उस पर हमला करने वाले युवक परवेज, नौशाद व खुर्शीद रिश्ते में साले हैं। पांच माह पहले राज ने उनकी बहन रजीया से प्रेम विवाह किया था। दोनों पक्ष के लोगों के बीच इस वजह से विवाद हो गया। एक ही मुहल्ले के रहने वाले दोनों के परिवार के बीच पंचायत हुयी। जिसमें लड़की ने कहा कि मैं राजा के साथ रहुंगी। अंतत: विवाद खत्म हुआ और राजा अपनी ससुराल में ही रहने लगा। क्योंकि उसका अपना घर रहने लायक नहीं था। इस बीच जिस दुकानदार के यहां वह काम करता था। उससे रुपये लेकर अपना घर बनाने लगा। पत्नी को उसने इसके लिए राजी कर ससुराल से बहन के यहां भेज दिया। इससे नाराज तीनों युवकों ने गुरुवार को रणनीति बनायी और शाम के वक्त घर लौट रहे राजा को अपना निशाना बनाया। नगर कोतवाल राघव दयाल ने बताया कि युवक को चाकू पेट में दाहिनी तरफ लगा है। उसकी हालत गंभीर है। उसका बयान हो गया है। तीनों सालों के बारे में उसने बताया है। जब पुलिस उनकी तलाश में पहुंची तो वे सभी घर से फरार थे। परिवार के अन्य सदस्य भी गायब हैं। बाहर ताला लटका हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here