साली से हुआ प्यार, पहले की शादी, दो वर्ष बाद इनकार

0
5213

बक्सर खबर : प्रेम करने वाले जनम-जनम साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन, मौका मिलते ही पलटने में देरी नहीं लगती है। ऐसा ही हुआ है रोहतास की उस युवति के साथ। उसे अपने ममेरी बहन के देवर से प्यार हो गया। प्यार भी इतना की दोनों एक दूसरे के हो गए। 11 जून 2015 को मंदिर में शादी कर ली। लेकिन उसका पति सारे रिश्ते भूल आज अर्थात 29 मई को दूसरी शादी रचाने जा रहा था। लड़की को इस बात की भनक लगी। उसने रोहतास एसपी से शिकायत की। वहां की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना के योगियां में छापामारी की। गांव में हड़कंप मच गया।

जिस उद़धव मिश्रा का तिलक चढऩे जा रहा था। वह मौका देख फरार हो गया। रोहतास थाने के सूर्यपुरा पुलिस ने एफआइआर दिखाते हुए बताया। लड़की के साथ यहां के उद्धव मिश्रा का संबंध 2009 से था। ममेरी बहन के देवर पर उसे इतना भरोसा था कि 11 जून 2015 में मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। तब लड़के ने उसके घर वालों और लड़की से कहा। मेरी बहन की शादी नवम्बर 16 में होनी है। उसके बाद में विधिवत सामाजिक शादी करुंगा। इंतजार का दौर समाप्त हुआ। बहन अपने घर चली गई। लड़की के पिता वर पक्ष से रिश्ते के लिए ब्रह्मपुर थाना के योगियां गांव आए। लेकिन पिता ने दहेज में मोटी रकम व गाड़ी मांगी। लड़की पक्ष उतनी राशी नहीं दे सका। इस बीच उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई। पीडि़त ने अपने आवेदन में कहा है। वे बोकारो के टाटा स्टील प्लांट में काम करते हैं। मेरे पास उनसे हुई शादी की तस्वीर व मोबाइल में रिकार्ड की हुई वीडियो फुटेज है। उसी आधार पर पुलिस ने उद्धव की तलाश शुरु की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here