साठवीं पुण्यतिथि पर याद की गयी धरिक्षणा कुवंरी

0
268

बक्सर खबरः शिक्षा की देवी के रूप में विख्यात स्वर्गीय धरीक्षणा कुवंरी की आज 60वीं पुण्यतिथी डी.के. काॅलेज डुमरांव में मनायी गयी। प्रचार्य डाक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में दानवीर महिला के आत्मा के शांति के लिए बेद-मंत्रों से हवन पुजा किया गया। उसके बाद कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रचार्य ने कहा कि श्रीमती कुंवरि ज्ञान की देवी एवं दानशिलता की दया थीं। उन्होंने डुमरी में के.पी.एस स्कूल, डी.के. काॅलेज, बक्सर में डी.के. गल्र्स हाई स्कूल, और डी.के. धर्मशाला सहित कोईलवर में सेनिटोरियन का अपने दान से निर्माण करवाया था, जिससे लाखों लोगों का कल्याण हो रहा है। प्रो. एस.एन. पाठक ने कहा कि श्रीमती धरिक्षणा कुंवरि नारी सशक्तिकरण की जीवन्त उदाहरण थी। इसलिए 1936 में आपने बक्सर में गल्र्स हाई स्कूल का स्थापना किया था और आज भी इनके दान से बी.एच.यू. में दो छात्रों को प्रतिवर्ष छात्रवृति प्रदान की जाती है। इस मौके पर काॅलेज के सभी प्रोफेसर, कर्मचारी व छात्र मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here