सांसद ने बहाया पसीना, विधायक ने किया निरीक्षण

0
1737

बक्सर खबर : छठ व्रत को लेकर सभी आम व खास लोग आजकल फास्ट हो गए हैं। प्रशासनिक महकमा शासना देश का अनुपाल करने में जुटा है। नेता जनता को लुभाने में। शुक्रवार को शहर में गंगा किनारे दो नजारे देखने को मिले। सांसद अश्विनी चौबे सुबह-सुबह रामरेखा घाट पहुंचे। घाट किनारे साफ-सफाई में लगे आम जन के साथ उन्होंने ने भी कुछ देर तक फावड़ा चलाया। नेता सफाई में जुट गए। इस वजह से साथ के कार्यकर्ता भी अभियान में जुट गए। उनके साथ चल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाबा गुरुवार को भी गंगा घाटों के निरीक्षण के लिए आए थे। वहीं दूसरी तरफ सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी भी गंगा घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीओ गौतम कुमार व अन्य अधिकारियों को साथ ले वे पानी के बोट से घाटों का निरीक्षण करने गए। मीडिया को भी सूचना मिली। फोटो सेशन भी हुआ।

बोट से निरीक्षण करने निकले विधायक व एसडीओ
बोट से निरीक्षण करने निकले विधायक व एसडीओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here