सांसद के होली मिलन के दिखे कई प्रमुख चेहरे

0
2146

बक्सर खबर : रामलीला मंच पर होली की फुहार में मंगलवार को लाल हो गया। बड़े टोकरे में फूल व माला ले सांसद अविश्वनी चौबे मंच पर विराजमान हो गए। जो भी आता उसे रंग लगाते और उसके उपर पुष्प की वर्षा करते। पूरे जोश के साथ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। स्नेह से गले लगाया। उनका साथ देने के लिए पूरे जिले के कार्यकर्ता रामलीला मंच पहुंचे। पूरा सेड कार्यकर्ताओं से भरा हुआ था। पूर्व विधायक डा. स्वामी नाथ तिवारी भी उनके बगल में बैठे होली में मिल बैठे सब यार वाले अंदाज में दिखे। सांसद भी पूरे रंग में थे। ऐसा लगा रहा था, अपने लोगों के साथ पहली बार वे इतने जोश में मिले हो।

राजग गठबंधन के सभी लोगों को उन्होंने आमंत्रित किया था। मनोरंजन के लिए भाजपा प्रखंड अध्यक्ष एवं मशहूर लोकगीत गायक सह सीने अभिनेता गोपाल राय भी मंच पर अपनी पूरी टीम के साथ जमे थे। घंटो चले कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता सारे भेद-भाव भुला जोगिरा-सारा रा गा रहे थे। कार्यक्रम में यह देखने को मिला। सांसद का पूरा परिवार उसमें शामिल हुआ। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख लोग भी दिखे। जैसे शहर के मशहूर प्रापर्टी डीलर व होटल वैष्णवी क्लार्क के निदेशक प्रदीप राय जैसे लोग भी दिखे।

होली मिलन में शामिल पार्टी कार्यकर्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here