सर्द रात में सड़क पर लावारिस मिली दो बच्चियां

0
1650

बक्सर खबर : सर्द रात में ठंड से ठिठुरती बच्चीयों को देख पुलिस वालों के रोंगटे खड़े हो गए। सुबह के चार बजने वाले थे। चारो तरफ घना कोहरा था। कोरानसराय की पुलिस गश्त पर निकली थी। गाड़ी वाले को रास्ता नहीं सूझ रहा था। इतने में सड़क किनारे दो नन्हे बच्चे एक दूसरे को पकड़े कांपते दिखे। यह नजारा देख चालक सीहर गया। साथ के पुलिस वालों को आगाह किया। वह देखिए, दो बच्चे इतनी रात में यहां क्या कर रहे हैं। पुलिस वालों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाया। वहां से थाने ले गए। सुबह डुमरांव थाने को सूचना दी गयी। दोनों थानों की पुलिस ने अपनी तरफ से बहुत प्रयास किया। यह पता लगाने में वह नाकाम रहे कि यह अबोध बच्चे कहां से आए हैं। इनका वारिस कौन है। इनमें से एक की उम्र लगभग तीन साल तथा दूसरे की उम्र लगभग पांच वर्ष है। बड़ी बच्ची अपना नाम हिना बता रही है। दूसरी कुछ नहीं बता पा रही है। पुलिस ने पूछने बताया कि कोरानसराय बगेन मार्ग पर मंगलवार की रात मिली। इनके घर वालों का पता नहीं लगने की स्थिति में इन्हें बुधवार की शाम चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here