सरे बाजार पूर्व मंत्री के बेटे को पीटा

0
4770

बक्सर खबर : चौसा गोला मोड पर शुक्रवार को जमकर मारपीट हुयी। पूर्व मंत्री छेदी राम के पुत्र ब्रजेश राम को तीन युवकों ने इतना मारा की उन्हें पहले अस्पताल और फिर थाने जाना पड़ा। घटना दोपहर के वक्त हुयी। वे जिला मुख्यालय की तरफ से अपने गांव चौसा प्रखंड के पलियां जा रहे थे। गोला मोड के पास जाम सा लगा था। वहां तीन युवक अपनी गाड़ी खड़ी कर गाना सुन रहे थे। उन्हें रास्ते से हटने को कहने के लिए ब्रजेश पहुंचे। उन तीनों ने आव देखा न ब्रजेश पर पील पड़े। उन्हें इतना पीटा कि चेहरा सूज गया। सर और बदन पर कई जगह चोट आयी। आस-पास के लोग बीच-बचाव करते। इससे पहले तीनों गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गए। ब्रजेश ने इस बात का उल्लेख अपनी प्राथमिकी में किया है। जिसे मुफस्सिल थाने ने दर्ज कर लिया है। उनके अनुसार मारपीट करने वालों में झंडु यादव, टुन्नू कोइरी व सुनील तिवारी शामिल थे। पूछने पर संबंधित थाने ने कहा, नामजद प्राथमिकी हुयी है। वे कहां के रहने वाले हैं। इसकी सूचना नहीं मिली है। यहां पाठकों को हम बता दें कि ब्रजेश राम पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री छेदी राम के पुत्र हैं।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here