सब्जी के लिए कर दी गयी सोनी की हत्या

0
1751

बक्सर खबर : नावानगर थाना के केसठ गांव में 14 वर्षीय बच्ची सोनम की हत्या सब्जी तोडऩे के विवाद में हुई है। शनिवार की सुबह तीन दिन से लापता बच्ची की लाश मिलने के बाद यह मामला सामने आया है। बच्ची के पिता रामइश्वर बसफोर ने इसका आरोप गांव के ही रामायण महतो पर लगाया है। पिता के अनुसार तीन दिन पहले यह बच्चों के साथ सोनम उनके खेत में सब्जी तोडऩे पहुंची थी। इसकी शिकायत लेकर रामायण उनके घर आए थे। उन्होंने बच्चों की शिकायत सुनायी और वापस चले गए। जाते-जाते उन्होंने यह भी कहा कि चोरी भी करते हैं और पौधे भी उखाड़ देते हैं। ऐसा करने वालों को मैं छोडऩे वाला नहीं हूं। उसके बाद से बच्ची घर वापस नहीं आयी। शनिवार को खेत में मिट्टी से दबी उसकी लाश मिली। पुलिस ने अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पाठकों ने हम बता दें कि सोनम की लाश खेत में दफनायी गयी थी।जब उसे बदबू उठने लगी तो लोगों को शक हुआ। पुलिस की मौजुदगी मिट़टी खोद लाश की निकाली गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here