सनसनीः महिला की गला रेत हत्या, लाश बगीचे में बरामद

0
1992

बक्सर खबरः महिला लाश बगीचा में मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के निमौवा गांव में शनिवार सुबह 5:30 बजे की है। जब कुछ लड़के सुबह में दौड़ रहे थे तभी उनकी नजर महिला की लाश पर पड़ी। लड़कों ने गांव में सूचना दी। गांव वाले पहुंचे तो देखा की गांव के ही जय विहारी कुम्हार की पत्नी प्रमीला देवी(35) है। जिसका गर्दन तेज धारदार चाकू से रेत गया था। इसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सुचना दी गयी। पुलिस ने मौके पहुंच लाश को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ज्ञात है कि मृतक महीला की दुसरी थी। पहले पति की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। इसके दो बेटे और दो बेटी है। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने की उन्होंने कहा कि महिला कल शाम को शौच के लिये निकली थी। उसके बाद घर नही पुहंची है। मृतक के पति के बयान पर अझात के बिरूध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here