सदर अस्पताल से बच्चा चोरी, सड़क जाम

0
1325

बक्सर खबर : सदर अस्पताल के महिला वार्ड से गुरुवार की सुबह नवजात बच्चे की चोरी हो गयी। प्रसव वेदना के बाद अपने बच्चे के बारे में पूछती मां को कोई जवाब देने वाला नहीं था। उसके साथ आई सास व ससुर भी अस्पताल कर्मियों से यही सवाल कर रहे थे। हमारा बच्चा कहां गया। किसी को कोई जवाब देते नहीं बन रहा था। पूछताछ में पता चला कि कोरानसराय थाना के चुआड़ गांव से सरस्वती देवी बुधवार की रात सदर अस्पताल आयी थी। उसके साथ ससुर कुबेर साह और सास थी। रात में मां ने बच्चे को जन्म दिया। उसे वार्ड में लाकर लिटा दिया गया। सुबह कोई महिला जांच के बहाने उसे नवजात को ले गयी। फिर वह लौटकर नही आयी। इसके बाद हंगामा शुरु हुआ। सूचना के अनुसार अपराह्न चार बजे तक बच्चा नहीं मिला। जिसके कारण मौके पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया हुआ है। वहीं बच्चे की मां सरस्वती का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके पति छठू साह भी यहां नहीं हैं।

लड़का होना चोरी की बनी वजह
बक्सर : सदर अस्पताल में बुधवार को कुल छह बच्चों का जन्म हुआ। उसमें सरस्वती को बेटा हुआ। अन्य पांच बच्चियां थी। चोरी करने वाली महिला ने उसे लड़का जान चुरा लिया। यह तरह की घटना से जिले में कलेजे का टुकड़ा चुरा लेना, वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है।

बंद करा दिए थे सीसी टीवी कैमरे 
बक्सर : इस घटना के लिए सदर अस्पताल का प्रबंधन सीधे जिम्मेवार है। सिविल सर्जन और स्वास्थ्य प्रबंधक की जानकारी में यहां लगे सीसी टीवी कैमरों को बंद करा दिया गया। स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्पताल में हर जगह कैमरे लगे थे। पर यहां होने वाली अनियमितता जग-जाहिर न हो। इसके लिए सिस्टम ही बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here