सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

0
4483

बक्सर खबर: चौसा- बक्सर मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह गंगा पंप के पास दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार की सुबह साढे़ नौ बजे के लगभग ट्रक ने बक्सर के तरफ जा रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। ट्रक का पिछला पहिया एक के सर पर चढ़ गया। हेलमेट पहनने के बादवजूद मौके पर ही युवक की मौत हो गई। अन्य दो युवक घायल हो गए। उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

मृतक की पहचान सुनील कुमार राम (26), पिता रामाशंकर राम, ग्राम देवढिया थाना राजपुर के रुप में हुई है। घायल सुभाष राम पिता दुधनाथ राम भी उसी गांव का है। एक अन्य घायल मकरध्वज पिता दशा सुमेर राम रौनी गांव का निवासी है। ट्रक जिसे मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया था। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग लगा दी है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा लिया गया है। पुलिस वहां से उक्त वाहन को हटा ले गई। जिससे बर्बाद करने पर लोग अमादा थे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here