सड़क पर शौच किया तो देना होगा जुर्माना

0
2876

बक्सर खबर : सड़क पर शौच करना सामाजिक बुराई है। इससे लोगों को परहेज करना चाहिए। आपके द्वारा फैलाई गयी गंदगी से आपको ही नुकसान होता है। दस लोग गंदगी फैलाते हैं। बीमार पुरा गांव पड़ता है। इसके प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जिले के केसठ पंचायत में बुधवार की देर शाम जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। स्वयं जिलाधिकारी रमण कुमार भी इस अभियान में शामिल रहे। लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रायोजित कार्यक्रम में केसठ पंचायत के सभी अट्ठारह वार्ड में रैली निकाली गयी। ह्विसील बजाते लोगों की टोली, हर पगडंडी पर निकली। ताकि शाम के समय शौच करने वाले लोगों को बताया जा सके। ऐसा करना सामाजिक बुराई है साथ ही इसके लिए दंड का भागी भी बनना होगा। रैली के उपरान्त केसठ पंचायत भवन पर सभा का आयोजन हुआ। जहां डीएम ने सभी को बताया। आप अपने घर में शौचालय का निर्माण कराएं। इसके लिए आपको सहायता मिलेगी। लोगों ने कहा पहले सहायता मिले। उन्हें बताया गया। योजना का स्वरुप ऐसा नहीं है। पहले आप शौचालय का निर्माण करा लें। फिर आवेदन दें। बारह हजार रुपये आपको मिलेंगे। इस दौरान डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण व डीएम 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here