सड़क पर उतरे एसडीओ, हुई स्कूल बसों की जांच

0
1993

बक्सर खबर : दुर्घटना की शिकार हुयी स्कूल बस के कारण प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को सदर एसडीओ गौतम कुमार ने कई जगह स्कूल बसों की जांच की। इनमें से कई के पास कागजात नहीं थे। चालक बताने लगे कागजात स्कूल में रखा है। इस लिए हमें बख्श दिया जाए। एसडीओ ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी। आगे से सबके पास कागजात होने चाहिए। बस को जितने सीट का परमिट मिला है। उसे अधिक छात्र नहीं होने चाहिए। सभी चालकों के पास लाइसेंस अनिवार्य है। जो खलासी इन बसों पर हैं। वे हमेशा गेट मुस्तैद रहें। अगर लापरवाही पायी गयी तो सबके उपर कार्रवाई होगी। पूछने पर एसडीओ ने बताया कि कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। इनकी नियमित जांच के निर्देश अन्य पदाधिकारियों को भी दिया गया है। अक्सर शहर में तेज गाड़ी चलाते देखे जाते हैं। कई लोग तो बड़ी बसों को शहर में दौड़ा रहे हैं। जिसकी अनुमति नहीं है। इन सभी के लिए स्कूल प्रबंधन को भी चेतावनी दी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर इन सभी के खिलाफ कार्रवाई तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here