सजा पुरी होने से पहले ही कैदी ने तोड़ा दम

0
527

बक्सर खबरः ओपेन जेल मे कैदी की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार देर की है। ओपेन जेल अधीक्षक आमोद कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति का चुड़ा, गुर, दही लेकर रात 8:30 बजे सभी कैदी अपने अवास में गये। रात 11:30 बजे मृतक के भाई रामदुलार राम ने सूचना दिया कि बड़े रामाधार राम(80) का तबियत बिगड़ रहा है। आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान रात 12:30 बजे मौत हो गयी। शव का पोस्मार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। कुमार ने बताया कि मृतक कैदी मोहनियां का रहने वाला था। वह हत्या के आरोप में अपने चार भइयों के साथ आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जिसमें एक की मौत हो गयी।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here