सगा चाचा कर रहा था भतीजे की प्रेमिका से दुष्कर्म

0
2289

बक्सर खबर : पुलिस के सामने शुक्रवार को अजीबोगरीब मामला आया। भाग कर महिला थाना पहुंची किशोरी ने बताया कि उसे पिछले डेढ़ दो माह से बंधक बनाकर रखा गया था। जिसने उसे रखा था वह कोई और नहीं उसके प्रेमी का चाचा था। इस बीच जबरन उसने अनेको बार संबंध बनाए। किसी से कुछ कहने पर जान मारने की धमकी भी देता था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्रेमी धीरेन्द्र यादव व उसके चाचा गिरीश चन्द्र यादव के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व दलित अत्याचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को शहर के नया बाजार में रखा गया था। वह राजपुर थाना के एक गांव की है। उसी गांव के युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और लेकर भाग गया। घटना 15 मई की है। दिल्ली में वह कहां रह रहा है। इसकी जानकारी उसके चाचा गिरीश चन्द्र यादव को लगी। वह सीधे वहां पहुंच गया। भतीजे को समझा कर वहां से कहीं और भेज दिया। लड़की को घर पहुंचाने के आश्वासन के साथ बक्सर वापस ले आया। पर वहां न लेजाकर नया बाजार में किराए के मकान में रख दिया। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here