श्रमिकों के लिए लगेगा स्वास्थ्य शिविर

0
452

बक्सर खबर : देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का वार्षिक पुजनोत्सव शनिवार को बाजार समिति परिसर में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विशेष रुप से मजदूर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया था। विश्वकर्मा का प्रतिरुप मानकर कार्यक्रम में शामिल प्रमुख ठेकेदारों ने उन मजदूरों का पूजन किया। जो सृजन के काम में लगे रहते हैं। बतौर मुख्य अतिथि सांसद अश्विनी चौबे उपस्थित रहे। उन्होंने मजदूर अगर हमारे बीच नहीं रहें तो कोई भी जन कल्याण का कार्य समय से पूरा ही नहीं होगा। मैं आज यह घोषणा करता हूं। इनके लिए प्रत्येक वर्ष मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। मैं इसके लिए सिविल सर्जन से बात करुंगा। जिले में जीतने भी राज्य खाद्य निगम के गोदाम हैं। वहां इनके पेयजल के लिए चापाकल और शौचालय का इंतजाम अपनी निधि से करुंगा। जहां आवश्यकता होगी। वहां रास्ते का निर्माण भी कराया जाएगा। अगर मजदूर संघ का युनीयन है और इनके पास भूमि उपलब्ध हो तो भवन निर्माण के लिए राशि भी मैं उपलब्ध कराउंगा। सांसद की घोषणा का सभी ने स्वागत किया। इस दौरान मजदूरों को तिलक लगा, माला पहना, शौल दे सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा नेता और कार्यक्रम के संयोजक ओम प्रकाश भुवन मौजूद रहे। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा मजदूर वर्ग के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। दुर्घटना बीमा, पेंशन योजना, न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर तीन सौ रुपये से अधिक किया जाना। इस दौरान राइस मिलर बबन सिंह, भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here