श्रद्धालुओं से पटा शहर, उच्चकों की रही चांदी

0
524

बक्सर खबर : जीवितपुत्रिका व्रत बुधवार को पूरे जिले में मनाया गया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं गंगा स्नान करने पहुंची। जिससे पूरे दिन शहर पटा रहा। आने और जाने का सिलसिला देर शाम तक चला। जो नहीं लौट पाए उन्होंने किला मैदान में डेरा डाला। यहां प्रारंभ हुई रामलीला के सहारे महिलाओं ने देर भक्ति भाव के साथ रात गुजारी। रामलीला समिति ने प्रकाश आदि का उचित प्रबंध कर रखा था। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी सुविधा हुई।

मेले की भीड़ में महिलाओं से चोरी छिनैती की घटनाएं खूब हुई। नाथ घाट व रामरेखा घाट पर वाराणसी से आए उच्चकों ने कई का बटुआ और जीउतिया गायब किया। चरित्रवन के युवकों ने कुछ को पकडा। जिनकी खुब ठुकाई हुई। रात दो बजे तक महिलाएं थाने के पास भटकती नजर आई। कुछ तो हिम्मत नहीं हुई। वे पुलिस वालों को कुछ कहें। जो पहुंची भी उनको भी मेले का पाठ पढ़ाकर लौटा दिया। उच्चकों ने अनेक महिलाओं का जीउतीया उड़ा दिया। किसी-किसी का पर्स और मोबइल फोन भी चोर ले भागे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here