शुद्ध हिंदी लिखने वाले होंगे सम्मानित

0
791

बक्सर खबर : हिंदी दिवस अर्थात 14 सितम्बर। राष्ट्र भाषा को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को समाहरणालय में परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी रमण कुमार ने की। उन्होंने कर्मचारियों को मार्ग दर्शन देते हुए कहा नोटींग को शुद्ध लिखे। वर्तनी के प्रयोग पर ध्यान दें। समाहरणालय के सभागार में उपस्थित कर्मियों की परीक्षा भी ली गयी। उन्हें बीस-बीस शब्द लिखने को दिए गए। यह घोषणा हुई। जिनके शब्द शुद्ध होंगे। उन्हें गांधी जयंती के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी अनुपम सिंह वरीय उप समाहर्ता ने की।

1 COMMENT

  1. ऐसे आयोजन पूर्व मे निर्धारित कर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक, पत्रकार गण और जनता को भी भाग लेने के लिये आमंत्रित किया जाना चहिये था |
    इससे बढ़ कर क्या होता हिंदी भाषा के प्रति समर्पण का |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here