शिव शिष्य परिवार का खुला कार्यालय

0
613

बक्सर खबर : महादेव को अपना गुरु मानने वाले शिव शिष्य अब जिले में लाखों की संख्या में पहुंच गए हैं। उनकी सुविधा के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय में स्थायी कार्यालय खोला गया। जिसका शुभारंभ शिव शिष्य परिवार के प्रणेता हरिन्द्रा नंद जी के पुत्र अभिनव आनंद ने किया। आनंद शिव शिष्य परिवार के संयोजक सह सचिव भी हैं। नया बाजार प्रखंड कार्यालय के समक्ष खुले कार्यालय में उन्होंने कुछ वक्त भी बिताया। इसके उपरान्त वे चौसा प्रखंड सरेंजा गांव चले गए। जहां वृहद शिव चर्चा का आयोजन किया गया था। इसकी जानकारी शिव शिष्य सतीश जी ने बक्सर खबर को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here